Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट: लडीधूरा मंदिर में माघ पूर्णिमा पर मा भगवती माँ काली की पुनर्स्थापना की तैयारी जोरो पर

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 31, 2026

बाराकोट: लडीधूरा मंदिर में माघ पूर्णिमा पर मा भगवती माँ काली की पुनर्स्थापना की तैयारी जोरो पर चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट के मां लड़ीधुरा मंदिर में कल 01 फरवरी रविवार माघ पूर्णिमा के पावन दिवस पर सन 2021 से निर्माणाधीन मंदिर के पूर्ण होने के सुअवसर पर, समस्त बाराकोट क्षेत्र की जनता के सहयोग से बना मंदिर जो कि क्षेत्र वासियों के आस्था का केंद्र है। अपने मूल स्वरूप में आने पर क्षेत्र वासियों ने दिल खोलकर सहयोग दिया था जिसमें काल दिनांक 01 फरवरी को मां भगवती व मां काली की मूर्तियों की प्रतिष्ठा व समस्त क्षेत्र के देव डागरो , द्वारा पवित्र संगम रामेश्वर घाट में गंगा स्नान के बाद मंदिर में पूर्ण विधि विधान से मां भगवती व मां काली की मूर्तियों की प्रतिष्ठा व पूजा अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे के का आयोजन किया जाएगा शाम को मां की स्तुति पर भजन मंडली द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम किया जाएगा इस उपलक्ष पर मां लड़ीधुरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी द्वारा समस्त क्षेत्र वासियों को मंदिर में उपस्थित होकर मां से आशीर्वाद लेकर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आवाहन किया है, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त बाराकोट पम्दा काकड खोला सुनार फरतोला ,संतोला के नवयुवकों द्वारा,अपने तन मन धन से, मां को पूर्ण रूप से समर्पित किया है

जरूरी खबरें