Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:आफत बन बरसी बारिश वर्धाखान क्षेत्र में भारी नुकसान लोगों के घरों में घुसा मलवा

Laxman Singh Bisht

Fri, May 1, 2026

आफत बन बरसी बारिश वर्धाखान क्षेत्र में भारी नुकसान लोगों के घरों में घुसा मलवा

जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकले ग्रामीण।फसलों को पहुंचा भारी नुकसान।

गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश ने बाराकोट ब्लॉक में भारी तबाही मचाई है। जहां आली बिसराड़ी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से बादल फटने जैसे हालात पैदा हो गए थे। मूसलाधार बारिश से तीन से चार वाहन मलवे की चपेट में आगे थे और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था तथा लोगों के घरों में मलवा घुस गया था। तो वही तबाही की बारिश ने ब्लाक के नदेड़ा ,भनार व पठल्ती गांव मे भी काफी नुकसान पहुंचा नदेड़ा ग्राम प्रधान किरन जोशी ने बताया कल 30 अप्रैल की शाम को नदेडा वरदाखान गांव में हुई अत्यधिक बारिश के कारण कुछ घरों में मलवा एवं बरसात का पानी घुस गया जिससे एक जनहानि होने से बच गई ।

ग्राम प्रधान ने बताया बारिश से उमेश चंद्र जोशी ,चंद्रशेखर जोशी ,शंकर जोशी ,राजीव जोशी नवीन जोशी आदि के घरों में पानी व मलबा घुस गया। जिस कारण ग्रामीण जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकले । कहा सड़क से लगे हुए मकानों को खतरा बना हुआ है तथा गांव में डर का माहौल है। ग्राम प्रधान किरन जोशी ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा अति शीघ्र मामले का संज्ञान लेकर आने वाले मानसून सत्र में लोगों की सुरक्षा हेतु उचित उपाय किए जाए। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी ने बताया भंवर क्षेत्र में भी बारिश ने काफी नुकसान किया है उन्होंने बताया बारिश से निर्माण कार्य के लिए रखा हुआ उनका एक टिप्पर रेता बह गया तथा क्षेत्र में फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने शासन प्रशासन से क्षेत्र का मुवायना कर ग्रामीणों को बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा बरसो बाद उन्होंने ऐसी तबाही की बारिश देखी बारिश से लोग दहशत में आ गए। उन्होंने बताया क्षेत्र की सड़कों में मलवा आ गया कहा भनार सड़क में भी एक वाहन फंस गया समय पर जेसीबी न पहुंचने से ग्रामीणों ने किसी तरह वाहन को मलवे से सुरक्षित बाहर निकाला ।

जरूरी खबरें