Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:एसडीएम/तहसीलदार ने संवेदनशील पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएजा

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 28, 2025

एसडीएम/तहसीलदार ने संवेदनशील पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएजा। मतदान कर्मियों को दिए दिशा निर्देशचंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक में आज 28 जुलाई को पंचायत चुनावो की मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। आज सुबह 8:00 बजे से मतदान प्रक्रिया आरंभ की गई ।वहीं एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर व तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के द्वारा आज सुबह से ही ब्लॉक के संवेदनशील व दूरस्थ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मतदान कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने बताया सभी बूथों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न की जा रही है ।कहीं से भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा बाराकोट ब्लॉक के सभी 53 बूथों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ब्लॉक के संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों में अतिरिक्त बल लगाया गया है तथा बारिश को देखते हुए सभी सड़कों में जेसीबी तैनात किए गए हैं ।एसडीएम ने कहा सभी मतदान कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए है तथा बुजुर्ग दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान करने की विशेष व्यवस्था बूथो में की गई है।एसडीएम ने बताया दोपहर 2:00 बजे तक बाराकोट ब्लॉक में 42.92% मतदान हो चुका है। वही तहसीलदार जगदीश सिंह अति संवेदनशील सिंगदा बूथ के साथ साथ रेगाड़ी सहित कई बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान पेसकार ललित खोलिया, पटवारी नीरज कुमार आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें