Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की शानदार पहल तहसील में हुआ दीदी की रसोई का शुभारंभ।

चम्पावत: मानसून पूर्व तैयारी 6.15 लाख घन मीटर मलवा हटाकर पूरा हुआ नदी चैनलाइजेशन कार्य

चम्पावत : टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला

पाटी:अवैध शराब की कर रहा था तस्करी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बाराकोट:लड़ीधुरा मंदिर के पास बीते 10 दिनो से वीराने में खड़ी पल्सर बनी संशय का विषय

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:जीआईसी बर्दाखान मे भारतीय भाषा समर कैंप का धूमधाम से हुआ समापन ।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 5, 2025

जीआईसी बर्दाखान मे भारतीय भाषा समर कैंप का धूमधाम से हुआ समापन ।बाराकोट ब्लाक के राजकीय इंटर कॉलेज बर्दाखान में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप का आज गुरुवार को विधिवत्त समापन हो गया ।कैंपस के माध्यम से क्षेत्र में छात्र छात्राओं को संस्कृत भाषा ज्ञान के साथ-साथ यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही कुमाऊनी व्यंजन ,पुराने लोकगीत एवं संस्कृति का ज्ञान प्रदान किया गया ।डाइट लोहाघाट के प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा कैंप का अनुश्रवण किया गया उनके द्वारा भी विद्यालय में चल रहे कैंप की सराहना की गई तथा छात्र-छात्राओं से संस्कृत में परिचय प्राप्त किया और कार्यक्रम मे संदर्भ दाताओं की एवं छात्र-छात्राओं सराहना की गई ।आज छात्र छात्राओं द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर पौधारोपण भी किया गया विद्यालय में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए ।समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया साथ ही समर कैंप मे प्रतिभाग हेतु प्रतिभाग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।इस अवसर पर क्षेत्र के अभिभावक ,कार्यालय कर्मचारी संदर्भ दाता निधि पुजारी, निर्मल कुमार , शिक्षक दुर्गेश जोशी एवं प्रधानाध्यापिका नीलम गोस्वामी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें