Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:डोबाभागू में मंदिरो में चोरी। चोरों ने 70 /80 घंटियों में किया हाथ साफ गांव में भारी आक्रोश।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 11, 2025

डोबाभागू में मंदिरो में चोरी। चोरों ने 70 /80 घंटियों में किया हाथ साफ गांव में भारी आक्रोश।चंपावत जिले में मंदिर में चोरिया रुकने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने अब जिले के बाराकोट ब्लॉक के डोबाभागू गांव के भूमिया देवता और भनरिया गोलू देवता मंदिर को अपना निशाना बनाया है। मंदिर में हुई इन चोरियों से गांव में भारी आक्रोश है।ग्रामीण शेखर तिवारी ने बताया अज्ञात चोरों ने दोनों मंदिरों से लगभग 70 से 80 घंटियों चुरा ली है। जिनमे 10 से 15 किलो वजनी 8 से 10 घंटियां भी शामिल है। शेखर तिवारी ने बताया चोरी की घटना का पता कल गुरु पूर्णिमा के दिन लगा जब मंदिर के पुजारी उमेश चंद्र तिवारी व हीरा बल्लभ तिवारी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गए। उन्होंने बताया चोरी की घटना की तहरीर आज लोहाघाट थाने में दी जा रही है।मंदिर में हुई इस चोरी की घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों व घंटियों का पता लगाने की मांग की है। मालूम हो बाराकोट क्षेत्र में लगभग सभी प्रसिद्ध मंदिरों से चोर चोरियां कर चुके हैं। जिनका आज तक कोई पता नहीं चल पाया है। घटना में संजय तिवारी ,उमेश चंद्र ,हरिदत्त तिवारी, प्रकाश तिवारी, कमलापति ,दीपक जोशी ,मनोज तिवारी, ललित प्रसाद, लक्ष्मण राम ,शेखर तिवारी ,पूर्णानंद तिवारी सहित कई ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है।

जरूरी खबरें