Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:बिसराड़ी में मूसलाधार बारिश से बादल फटने से हालात तीन वाहन दबे। फसलों को बड़ा नुकसान।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 30, 2026

बिसराड़ी में मूसलाधार बारिश से बादल फटने से हालात तीन वाहन दबे। फसलों को बड़ा नुकसान।

आज गुरुवार दोपहर को बाराकोट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने बिसराड़ी गांव में भारी तबाही मचाई है। बारिश से गांव में बादल फटने जैसे हालात पैदा हो गए। गधेरे के अचानक उफान पर आने से सड़क किनारे खड़ी दीवान नाथ , निर्मल नाथ, और खटीमा से आए तेजू गोस्वामी गाड़ियां मलवे में दब गई तो वही फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। ग्राम प्रधान बिसराड़ी निर्मल नाथ व पूर्व जेस्ट प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने बताया आज दोपहर को हुई मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है उन्होंने कहा बारिश से जहां तीन वाहन मलबे में दब गए तो वहीं क्षेत्र की फसले व आम, लीची के फल पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। ग्राम प्रधान ने बताया बिसराड़ी सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। तथा कुछ मकानों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई है उन्होंने कहा लोगों के द्वारा पाली हाउस लगाए गए थे तो पूरी तरह तबाह हो गए हैं बताया खेत खलिहानो को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने बताया बारिश इतनी तेज थी कि ग्रामीण दहशत में आ गए गांव में बादल फटने जैसे हालात पैदा हो गए थे कहा भगवान की कृपा रही जान माल का नुकसान नहीं हुआ। ग्राम प्रधान ने कहा उनके द्वारा प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है । ग्राम प्रधान व पूर्व जेस्ट प्रमुख बगोली ने प्रशासन से क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेकर ग्रामीणों को नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। बताया दो घंटे बारिश ने कहर मचाया

आज की घटना से गांव में काफी दहशत। बारिश ने बाराकोट ब्लॉक में फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

जरूरी खबरें