Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:शील गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का किया गया उपचार

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 3, 2025

शील में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं और राजस्व योजनाओं की दी गई जानकारीजिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशो के तहत एसडीएम लोहाघाट के दिशा निर्देश पर विकासखंड बाराकोट के दुरुस्त ग्राम शील में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण, डेंटल हाईजीन तथा राजस्व विभाग की योजनाओं के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान ने बताया कि शिविर में 50 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को दंत स्वच्छता, संक्रमण से बचाव, तथा छह माह में एक बार दंत परीक्षण कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि दांतों की उपेक्षा से न केवल मुँह, बल्कि शरीर की कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, जिन्हें समय रहते रोका जा सकता है।शिविर मे राजस्व उप निरीक्षक दीपा द्वारा राजस्व विभाग से संबंधित योजनाएं, आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया, एवं सरकारी सेवाओं की उपलब्धता के विषय में भी ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। इससे ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय लाभ लेने में सुविधा होगी।ग्राम शील के ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की, ताकि उन्हें घर बैठे ही स्वास्थ्य और अन्य सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके। एशियाई लोहाघाट नीतू डांगर ने बताया ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को देखते हुए यह शिविर लगाया गया। तथा आगे भी इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाएगा। सील गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रशासन तेजी से कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी के द्वारा खुद मामले का संज्ञान लिया गया है।शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह, फार्मासिस्ट रोशन, स्वास्थ्य कर्मी दीपक जोशी, एवं पटवारी श्रीमती दीपा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें