रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:जीआईसी बापरू में दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन। छात्रों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्
Laxman Singh Bisht
जीआईसी बापरू में दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन।
छात्रों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन।
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज बापरू में आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस में आज वरिष्ठ वर्ग की कुल छह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खण्ड के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।समापन समारोह में मुख्य अतिथि नारायण सिंह फर्त्याल ग्राम प्रधान, बंतोली तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं स्थल संयोजक प्रधानाचार्य संजीव पंत उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन खण्ड संयोजक पंचदेव पाण्डेय के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ।
वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं में श्लोकोच्चारण में राजकीय इंटर कॉलेज मऊ की ममता ने प्रथम तथा राजकीय इंटर कॉलेज बापरू की रंजना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाद–विवाद प्रतियोगिता में पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, इन्द्रपुरी की प्रिया रावत एवं प्रियांशु जोशी प्रथम स्थान पर रहे। संस्कृत समूह गान में भी इन्द्रपुरी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। सभी छह प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अनुशासित एवं प्रभावशाली प्रदर्शन किया।निर्णायक मंडल में दीपा पांडे, चित्रा खर्कवाल, पुष्कर नाथ एवं नवीन जोशी शामिल रहे। अभिलेखीकरण कार्य जगदीश अधिकारी एवं नवीन सिंह विष्ट द्वारा सम्पन्न किया गया, जलपान व्यवस्था में पारस जुकरिया, प्रकाश जोशी तथा आर्येंद्र गंगवार का सराहनीय सहयोग रहा।
विजयी प्रतिभागियों को अकादमी द्वारा निर्धारित पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु खण्ड संयोजक श्री पंचदेव पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, अतिथियों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*