Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट: 4 साल बेमिसाल के तहत बाराकोट में दो दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 24, 2026

बाराकोट: 4 साल बेमिसाल के तहत बाराकोट में दो दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

चंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट में आज मंगलवार को दो दिवसीय धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत दो दिवसी बहुत देसी शिविर का शुभारंभ हुआ।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद में विभिन्न जन कल्याणकारी एवं प्रेरणादाई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।इसी क्रम में बाराकोट विकासखंड में समस्त विभागों ने अपने स्टाल लगाए जिसमें स्वास्थ्य विभाग ,महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग , उद्यान , खाद्य विभाग, विद्युत विभाग ,पशुपालन विभाग, सहकारिता ,समाज कल्याण, डेयरी विकास ,वन, पुलिस , शिक्षा विभाग अक्षय ऊर्जा, राजस्व विभाग आदि के द्वारा स्टार लगाकर जनता को योजनाओं की जानकारी दी गई।

पंचायती राज विभाग द्वारा कई ईडब्ल्यूएस बनाए गए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीपी की जांच एवं निशुल्क दवाइयां वितरित की गई ,कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि व एग्री टेक में किसानों के रजिस्ट्रेशन किए गए। बाल विकास द्वारा अपने विभाग से संबंधित पोषण संबंधी जानकारी दी गई, वन विभाग द्वारा बनाअग्नि से संबंधित जानकारी दी गई ,पुलिस विभाग ने साइबर के मामले में लोगों को जागरूक किया, पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में होने वाली बीमारियों से संबंधित दवाइयां वितरित की गई ,उद्यान विभाग द्वारा मौसमी सब्जी के बीजों को किसानों को वितरित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एवीडिओ जाकिर हुसैन द्वारा किया गया । कार्यक्रम ब्लाक प्रमुख सीमा आर्य की अध्यक्षता व खंड विकास अधिकारी अवनीश उपाध्याय की देखरेख में किया गया। उक्त कार्यक्रम दो दिवसीय होने के बावजूद कल इसका विधिवत समापन किया जाएगा जिसमें उक्त सभी विभाग सम्मिलित होंगे।

जरूरी खबरें