Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट:फर्तोला में तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का सव क्षेत्र में दहशत पुलिस प्रशासन मौके पर।

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 24, 2025

फर्तोला में तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का सव क्षेत्र में दहशत पुलिस प्रशासन मौके पर।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के बंगा फर्तोला ग्राम सभा में वर्षा का पानी संग्रहण करने बनाए गए टैंक में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आज बुधवार दोपहर एक बजे के लगभग ग्रामीण पैदल मार्ग से बाराकोट की ओर जा रहे थे तो सव को तालाब के ऊपर तैरते देखा । ग्रामीणों के द्वारा पास ही पोल्ट्री फार्म चलाने वाले सोनू वर्मा को इसकी सूचना दी गई । सोनू वर्मा के द्वारा तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई।सूचना पर एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर,तहसीलदार भीम सिंह कुटियाल व बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। एस0 डी 0एम लोहाघाट नीतू डांगर ने बताया एक सव पानी के टैंक में तैरता हुआ मिला है सूचना पर मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई तथा पुलिस मामले पर कार्यवाही कर रही है।चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया अज्ञात सव को कब्जे में लेकर अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा सव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं सव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। वही अज्ञात व्यक्ति का सव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने बताया मृत व्यक्ति इस क्षेत्र का नहीं है। मौक़े पर खण्ड विकास अधिकारी बाराकोट अवनीश कुमार , नवीन भटट् सिपाही गोरव दुर्गा पाल, पीआर डी प्यारेलाल राहुल तडागी ,हरीश आर्या रा,जीव महरा उपनिरीक्षक , जीवन पुनेठा कानूनगो ,नीरज कुमार राजस्व उप निरीक्षक, बाराकोट मंडल अध्यक्ष ,राकेश बोरा ,दीपेंद्र सिंह अधिकारी सुनील वर्मा पीआरडी बीरू मेहता ,सिपाही सुरेश प्रसाद आदि उपस्थित थे।

जरूरी खबरें