Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:अराजक तत्व वन विभाग के लिए बने मुसीबत जंगल में लगाई आग। चारो और धुवां ही धुवां

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 19, 2026

अराजक तत्व वन विभाग के लिए बने मुसीबत जंगल में लगाई आग। चारो और धुवां ही धुवां

धधकते रहे जंगल वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

विद्युत सब स्टेशन तक पहुंची आग बन संपदा को बड़ा नुकसान।बाराकोट: एक बार फिर आज सोमवार को अराजक तत्वों द्वारा चंपावत जिले के बाराकोट के खोला सुनार व पम्दा वन पंचायत के जंगलों में आग लगा दी गई अराजक तत्व विभाग की पकड़ से बाहर है । आज सोमवार को दोपहर तीन बजे के करीब बाराकोट के वन पंचायत खोला सुनार व वन पंचायत पम्दा के जंगल में कुछ अराजक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई जिस जंगल धू धू कर जलने लगा ।आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना कठिन हो गया।आग तेजी से फैलते हुए बाराकोट विद्युत विभाग के सब स्टेशन तक पहुंच गई जिस कारण विद्युत सबस्टेशन को खतरा पैदा हो गया। विद्युत विभाग के कर्मचारियो के द्वारा पानी से सब स्टेशन के अगल-बगल लगी आग को किसी तरह बुझाया गया। लेकिन जंगल पूरी तरह आंग से दहकते रहे।वन विभाग को सूचना देने पर विभाग के वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी व बंन दरोगा नंदा वल्लभ भट्ट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन बीट अधिकारी रमेश चंद्र त्रिवेदी ,केशव तिवारी आदि कर्मचारियों द्वारा बड़ी मुश्किल से जंगल में धधक रही आग पर काबू पाया गया ।जबकि विभाग के कर्मचारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं इसके बावजूद भी अराजक तत्व पकड़ से बाहर है। लगातार आग लगने से जंगल जाने वाले पशु भी समय से पूर्व घर को आने को मजबूर है । वही वन विभाग ने लोगों से जंगल में आग में लगाने की अपील की है वन विभाग के अधिकारियों ने कहा अराजक तत्वों का पता लगाया जा रहा है कहा जो भी व्यक्ति जंगल में आग लगाता हुआ पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो इस प्रकार के अराजक तत्व वन विभाग के लिए मुसीबत बन चुके हैं ।उनके द्वारा लगातार जंगलों में आग लगाई जा रही है। वही अराजक तत्वों के द्वारा लगातार जंगलों में लगाई जा रही आग पर पर्यावरण प्रेमियों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन से रजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मालूम हो लंबे समय से बारिश न होने से जंगल पूरी तरह सूखे पड़े हैं।

जरूरी खबरें