Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:बोतड़ी में शराब की दुकान खुलने की सुगबुगाहट से भड़के ग्रामीण। विरोध शुरू।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 22, 2026

बोतड़ी में शराब की दुकान खुलने की सुगबुगाहट से भड़के ग्रामीण। विरोध शुरू।

ग्रामीणों का ऐलान रामेश्वर महादेव की भूमि में नहीं खुलने दी जाएगी शराब की दुकान।

चंपावत जनपद के बाराकोट ब्लाक के बोतड़ी में शराब की दुकान खोलने का विरोध शुरू हो गया है। जिसको लेकर ग्रामीण जल्द चंपावत से मुलाकात कर ज्ञापन देंगे। आबकारी विभाग की ओर से जिले के चार स्थानों पर नई शराब की दुकान खोलने के लिए टेंडर प्रकिया शुरू की गई थी। बोतड़ी में शराब की दुकान खुलने की जानकारी मिलते ही बोतड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी से शराब की दुकान न खोलने का आग्रह किया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र का रामेश्वर धाम जिले का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है।

जहां पर हमेशा रामेश्वर महादेव के दर्शन करने श्रद्धालु बड़ी संख्या में मन्दिर में आते हैं। कहा कि क्षेत्र देवी-देवताओं की भूमि है तथा सरयू को रामगंगा नदी का पवित्र संगम भी है। ईसके बाद भी अगर सरकार की ओर से इस क्षेत्र में शराब की दुकान खोली गयी तो समस्त क्षेत्र की जनता दुकान खुलने का विरोध व जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने कहा रामेश्वर महादेव की भूमि व सरयू और रामगंगा के पवित्र संगम में किसी भी दशा में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।

जरूरी खबरें