Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 164 मतों से जीत।

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 164 मतों से जीत।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 11, 2026

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 164 मतों से जीत।

नारायण लाल को 678 मत, भाजपा के नवीन राम को 514 मत तथा निर्दलीय पार्वती देवी को 301मत मिले

तीन बार कराई गई रिकाउंटिंग । चुनाव परिणाम घोषित करने मे देरी होने पर नारायण लाल के समर्थकों ने नाराजगी जताई।

पवनदीप राजन के गीतों का चला जादू। नहीं खिल पाया कमल।

रिटर्निंग ऑफिसर अजय सिंह ने जीत की घोषणा

चंपावत जिले के पाटी में हुए नगर पंचायत के पहले चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 164 मतों से हराकर जीत हासिल करते हुए पाटी नगर पंचायत के पहले नगर पंचायत अध्यक्ष होने का गौरव हासिल किया है। नारायण लाल को 678 मत, भाजपा के नवीन राम को 514 मत तथा निर्दलीय पार्वती देवी को 301मत मिले पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी प्रत्याशी नवीन राम को जीत दिलाने के लिए भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं के द्वारा जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया गया था पर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने में नाकाम साबित हुए। वही निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने भाजपा प्रत्याशी को 164 मतों से हराकर भाजपा की जीत के सपनों पर पानी फेर दिया है। नारायण की जीत के पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे जो सच साबित हुए। निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की जीत पर उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। उन्होंने नारायण लाल को बधाई देते हुए रंग गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया। तो वही जीते प्रत्याशी नारायण लाल ने इसे क्षेत्र की जनता की जीत बताया तथा सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। जहा नारायण समर्थकों में उत्साह है तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओ में मायूसी है। मतगणना में तीन बार रिकाउंटिंग कराई गई तथा चुनाव परिणाम घोषित करने मे देरी पर नारायण लाल के समर्थकों मे भारी नाराज़गी नजर आई। मतगणना भारी सुरक्षा के बीच की गई। निर्दलीय नारायण लाल ने तीन वार्डो में जीत हासिल की तो वही भाजपा प्रत्याशी नवीन राम न्यू कलोनी वार्ड से आगे रहे। रिटर्निग ऑफिसर अजय सिंह ने नारायण लाल की जीत की घोषणा की।

(वार्ड परिणाम)

पाटी नगर पंचायत के

4 वार्डों के परिणाम घोषित। बलराज,शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

न्यू कलोनी( वार्ड 3)

नवल पचौली 183 (जीते)

संजू 161

विनोद 97

दीपक 44

(रानीचौड़ वार्ड (नंबर 1))

शांति देवी 166,(जीती)खीमा देवी 100 ,रुक्मणी 86,

पूनाकोट वार्ड( नंबर 4) संगीता 145 (जीती)मनीषा 95 ,11 रद्द एक नोटा।

जोलाड़ी वार्ड में बबलू सिंह (बलराज पाटनी) 151 (जीते), दिनेश मेहता(129), कमल (86), मनीषा 64, विवेक 57 नोट एक ,अवैध 17

जरूरी खबरें