रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 224 मतों से जीत।
Laxman Singh Bisht
Thu, Jun 11, 2026
पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 224 मतों से जीत।
नारायण लाल को 738 मत, भाजपा के नवीन राम को 514 मत तथा निर्दलीय पार्वती देवी को 301मत मिले
तीन बार कराई गई रिकाउंटिंग । चुनाव परिणाम घोषित करने मे देरी होने पर नारायण लाल के समर्थकों ने नाराजगी जताई।
पवनदीप राजन के गीतों का चला जादू। नहीं खिल पाया कमल।

चंपावत जिले के पाटी में हुए नगर पंचायत के पहले चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 212 मतों से हराकर जीत हासिल करते हुए पाटी नगर पंचायत के पहले नगर पंचायत अध्यक्ष होने का गौरव हासिल किया है। नारायण लाल को738 मत, भाजपा के नवीन राम को 514 मत तथा निर्दलीय पार्वती देवी को 301मत मिले पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी प्रत्याशी नवीन राम को जीत दिलाने के लिए भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं के द्वारा जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया गया था पर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने में नाकाम साबित हुए। वही निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने भाजपा प्रत्याशी को 212 मतों से हराकर भाजपा की जीत के सपनों पर पानी फेर दिया है। नारायण की जीत के पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे जो सच साबित हुए। निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की जीत पर उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। उन्होंने नारायण लाल को बधाई देते हुए रंग गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया। तो वही जीते प्रत्याशी नारायण लाल ने इसे क्षेत्र की जनता की जीत बताया तथा सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। जहा नारायण समर्थकों में उत्साह है तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओ में मायूसी है। मतगणना में तीन बार रिकाउंटिंग कराई गई तथा चुनाव परिणाम घोषित करने मे देरी पर नारायण लाल के समर्थकों मे भारी नाराज़गी नजर आई। मतगणना भारी सुरक्षा के बीच की गई। निर्दलीय नारायण लाल ने तीन वार्डो में जीत हासिल की तो वही भाजपा प्रत्याशी नवीन राम न्यू कलोनी वार्ड से आगे रहे।
(वार्ड परिणाम)
पाटी नगर पंचायत के
4 वार्डों के परिणाम घोषित। बलराज,शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।
न्यू कलोनी( वार्ड 3)
नवल पचौली 183 (जीते)
संजू 161
विनोद 97
दीपक 44
(रानीचौड़ वार्ड (नंबर 1))
शांति देवी 166,(जीती)खीमा देवी 100 ,रुक्मणी 86,
पूनाकोट वार्ड( नंबर 4) संगीता 145 (जीती)मनीषा 95 ,11 रद्द एक नोटा।
जोलाड़ी वार्ड में बबलू सिंह (बलराज पाटनी) 151 (जीते), दिनेश मेहता(129), कमल (86), मनीषा 64, विवेक 57 नोट एक ,अवैध 17