Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

टनकपुर:शारदा नदी में लापता युवकों की तलाश जारी। नहीं लग पाया सुराग

अल्मोड़ा: हवाल बाग में कोसी नदी में डूबने से दो युवाओं की मौत

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना एसएएससीआई योजना से 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी सफलता गौवंश काटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार,  एसएसपी ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को किया पुरस्कृत

Laxman Singh Bisht

Mon, May 6, 2024
अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी सफलता , गौवंश काटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को किया पुरस्कृत अल्मोड़ा पुलिस ने गौवंश को काटने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आज एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने मीडिया से रूबरू होते हुए पूरे मामले का खुलासा किया। एसएसपी पींचा ने बताया विगत 3 मई को भतरौजखान थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रिची और मोहनरी रोड पर गौवंश का सिर, पैर व पेट के अन्दरुनी भाग काटकर फेंके गए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी पींचा ने तत्काल खुलासे के लिए सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया और घटना स्थल का मुआयना किया गया। वहीं भतरौजखान पुलिस, आस-पास के थानों के पुलिस बल, जनपद पुलिस, एसओजी, एलआईयू व सर्विलांस टीमों को एक्टिव किया गया। घटना के खुलासे के लिए गठित टीमों से पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही थी। आरोपियों के कब्जे से 2 कुल्हाडी, 4 छुरिया, 1 अदद नुकीलीनुमा लोहे की रोड, धार लगाने वाला पत्थर, 2 रस्से, वाहन बरामद किया गया है। मामले की संवदेनशीलता को देखते हुए सीओ विमल प्रसाद लगातार तीन दिनों से भतरौजखान क्षेत्र में मौजूद थे और टीमों को गाईड कर रहे थे। सीओ के नेतृत्व में थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी, एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला व पुलिस टीम द्वारा आरोपितों के बारे में जानकारी जुटायी गयी। पुलिस टीम द्वारा रविवार 5 मई को 3 तीन आरोपियों को कस्बा भतरौजखान पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद एक आरोपी को आज 6 मई को हिरासत में लिया गया। मामले में पुलिस ने 1- सलीम पुत्र जमील निवासी नरपतनगर थाना स्वार, रामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ग्राम बधाण, भतरौजखान जिला अल्मोड़ा। 2- इसराइल पुत्र खलील निवासी दड़ियाल थाना टाण्डा, रामपुर उत्तर प्रदेश। 3- इमरान पुत्र कयूम निवासी मुड़ियाकला थाना बाजपुर जिला उधमसिंहनगर। 4- हरी सिंह कडाकोटी उर्फ हरदा पुत्र अमर सिंह निवासी सूणी, भतरौजखान जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया है पुलिस टीम में सुनील कुमार, करतार सिंह, आनन्द त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह चीमा, अवधेश कुमार, कुन्दन सिंह रौतेला, राकेश भट्ट, राहुल राठी, जसविन्द सिंह, मो. शाहिद, मनोज कोहली, नीरज बिष्ट, दीवान बोरा, अवनीश कुमार, कमाल हसन, संजू कुमार, मो. यामिन, मदन मोहन जोशी, अजेन्द्र प्रसाद, गंगा राम, नीरज पाल मौजूद रहे।एसएसपी अल्मोड़ा ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 5000 रु के नगद इनाम से पुरस्कृत किया।

जरूरी खबरें