Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट में एसआईआर को लेकर भाजपा मण्डल की बैठक संपन्न!

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 17, 2025

बाराकोट में एसआईआर को लेकर भाजपा मण्डल की बैठक संपन्न!चंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट में आज 17 दिसंबर को एसआईआर विषय पर वर्चुअल माध्यम से बैठक विकास खण्ड कार्यालय में बाराकोट के प्रभारी चंद्रशेखर बगोली व प्रदेश मंत्री निर्मल महरा के द्वारा ली गई। प्रभारी चंद्रशेखर बगौली के द्वारा एसआईआर विषय में विस्तृत जानकारी दी गई तो वही प्रदेश मंत्री निर्मल महरा द्वारा सभी पदाधिकारियो को एसआईआर में आने वाली कोई भी समस्या जिसका संज्ञान प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर बीएलए 2 की नियुक्ति ,निर्वाचन नामावली का पुनः निरीक्षण, बूथ लेवल एजेंट अधिकृत करने हेतु फॉर्म आईडीबीएलए 2 का प्रारूप देकर बूथ लेवल अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत किया जाने की जानकारी दी गई। बैठक में भाजपा मंडल के पदाधिकारी और मंडल युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों पंचायत सदस्य ,ब्लाक प्रमुख ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख, और ग्राम प्रधान मंडल के सभी शक्ति केंद्र संयोजक व शक्ति केंद्र प्रभारी ,सभी मंडल के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिसमें ग्राम प्रधान बंतोली नारायण सिंह फर्त्याल ,प्रमुख प्रतिनिधि हरीश आर्या, प्रमुख ज्येष्ठ प्रमुख दरबान सिंह मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरगोविंद मेहता, मनोज जोशी ,जगदीश सिंह ,सुनील वर्मा ,दीपेंद्र सिंह अधिकारी ,मोहन जोशी गणेश सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश बोरा सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश जोशी उपस्थित रहे ।

जरूरी खबरें