Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

सूचना

: लोहाघाट:निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक चुनाव प्रभारी ने दिए जरूरी दिशा निर्देश वार्ड प्रभारियो के नाम पर हुआ मंथन

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 10, 2024
निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक चुनाव प्रभारी ने दिए जरूरी दिशा निर्देश ओबीसी आरक्षण अध्यादेश को हरी झंडी मिलते ही भाजपा नगर निकाय चुनाव को लेकर एक्शन मोड में आ गई है मंगलवार को लोहाघाट नगर पालिका के भाजपा निकाय चुनाव प्रभारी शंकर दत्त पांडे ने लोहाघाट के एनेक्सी भवन में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी की अध्यक्षता व गिरीश कुवर के संचालन में भाजपा पदाधिकारियो व संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक की प्रभारी पांडे के द्वारा निकाय चुनाव को लेकर गहनता से भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली प्रभारी पांडे ने बताया आज हुई बैठक में लोहाघाट नगर पालिका के सात वार्डों के प्रभारी नियुक्त करने के लिए नामो पर विचार किया गया उन्होंने कहा बैठक में जो नाम निकलकर सामने आए हैं उन्हें पार्टी हाई कमान को भेजा जाएगा हाई कमान के द्वारा सातों वार्डों के प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे प्रभारी पांडे ने बताया पार्टी हाई कमान के द्वारा दिए गए आदेशों के तहत निकाय चुनाव की रणनीति तय की जाएगी तथा हाई कमान द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष व वार्ड मेंबर पद के जो प्रत्याशी तय किए जाएंगे उन्हें जी जान से जीताने का पूरा प्रयास किया जाएगा उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव को लेकर जी जान से जुटने का आवाहन किया इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रभारी शंकर दत्त पांडे का जोरदार स्वागत किया बैठक में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बगोली, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,राजू गढ़कोटी , विपिन गोरखा,जीवन गहतोड़ी, भुवन बहादुर ,दीपक शाह ,भास्कर गढ़कोटी, पंकज ढेक, सूरज कुमार, दीपक गोस्वामी सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे  

जरूरी खबरें