रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में 26 मार्च को होने वाले जन सेवा महोत्सव को लेकर भाजपा की बैठक
Laxman Singh Bisht
Mon, Mar 24, 2025
लोहाघाट में 26 मार्च को होने वाले जन सेवा महोत्सव को लेकर भाजपा की बैठक
उत्तराखंड में धामी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर चंपावत जिले के सभी विकास खंडों में जन सेवा महोत्सव मनाया जा रहा है ।जिसके तहत 26 मार्च को लोहाघाट के रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन होना है ।शिविर के सफल संचालन को लेकर सोमवार दोपहर को भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत के दिशा निर्देश व भाजपा लोहाघाट नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर की अध्यक्षता में लोहाघाट के एनक्सी भवन में भाजपा व प्रशासन की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में बहुउद्देशीय शिविर को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को शिविर का लाभ पहुंचाने के लिए विचार विमर्श किया गया इस दौरान सभी लोगों के द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए।
बैठक में जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय ,एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी, ललित खोलिया,महेश बोहरा, श्याम ढेक ,पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा , निर्मल माहरा,सतीश चंद्र पांडे, सुभाष बगोली ,मोहित पाठक ,दीपक जोशी ,बलवंत गिरी ,राजेंद्र प्रसाद, सचिन जोशी ,राकेश बोरा, विनोद बगोली ,महेंद्र ढेक,राजू गढ़कोटी, मोहन फर्त्याल, नरेश फर्त्याल ,सूरज कुमार, गौरव पांडे, दीपक सुतेरी ,मोहन पाटनी आदि मौजूद रहे।