Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:कोली ढेक झील में मोटर बोट संचालन का विरोध करेंगे नौका संचालक कुमाऊं कमिश्नर को दिया ज्ञापन ग्लास ब्रिज बनाने की उठी मांग

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 19, 2024
कोली ढेक झील में मोटर बोट संचालन का विरोध करेंगे नौका संचालक कुमाऊं कमिश्नर को दिया ज्ञापन कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के लोहाघाट की कोली ढेक झील पहुंचने पर नौका संचालक ने उनका स्वागत किया इस दौरान नौका संचालकों ने नौका संचालक संघ अध्यक्ष प्रकाश ढेक के नेतृत्व में कमिश्नर रावत से झील में मोटर बोट संचालन की अनुमति न देने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया झील संचालकों ने कहा वर्तमान में कोली झील में 60 वोटे संचालित है जिनसे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है उन्होंने कहा अगर झील में मोटर बोट संचालित होती है तो झील और पर्यावरण दोनों प्रदूषित होंगे जिससे पर्यटन व्यवसाय में भी बुरा प्रभाव पड़ेगा तथा झील को नुकसान होने के साथ-साथ नौका संचालकों की रोजी-रोटी में काफी ज्यादा असर पड़ेगा उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर से झील में मोटर बोट व अन्य वोटो के संचालन की अनुमति न देने की मांग करते हैं उन्हें ज्ञापन सोपा इसके अलावा झील क्षेत्र में पर्यटकों के लिए शौचालय ,शुद्ध पेयजल ,बैठने के लिए सेड बनाने, ग्लास ब्रिज बनाने के साथ-साथ झील में खतरा बने देवदार के पेड़ों के निस्तारण की मांग की कमिश्नर रावत ने नौका संचालको की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया कमिश्नर रावत ने कहा इतनी बड़ी संख्या में देश के हर हिस्से से पहुंचे पर्यटकों को देखना काफी सुखद एहसास है उन्होंने कहा झील में जल्द सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा कोली झील को देश की सर्वश्रेष्ठ झीलों में शुमार किया जाएगा ताकि देस ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक यहां पहुंचे इस दौरान एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट ,तहसीलदार जगदीश नेगी , एसएचओ अशोक कुमार सहित गिरीश ढेक, विनोद ढेक, मनीष देव, दीपक फर्त्याल, अब्दुल कलीम सहित कई नौका संचालक तथा कई अधिकारी व पर्यटक मौजूद रहे

जरूरी खबरें