रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : ब्रेकिंग:राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत
Laxman Singh Bisht
Thu, Jul 16, 2026
ब्रेकिंग:राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत

देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में राहुल गांधी के 17 जुलाई के प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। टेंट लगाने के दौरान लोहे का कटर कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर गिर गया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन फानन मे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत् घोषित कर दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी तादात मे कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंचे।