Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : ब्रेकिंग:उत्तराखंड में 10 जुलाई को होगा मतदान 19 जुलाई को होगी मतगणना आचार संहिता लागू। दो चरणों में होगा मतदान।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 21, 2025

उत्तराखंड में 10 जुलाई को होगा मतदान 19 जुलाई को होगी मतगणना आचार संहिता लागू।

दो चरणों में होगा मतदान।उत्तराखण्ड निर्वाचन आयुक्त ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। प्रेस कांफ्रेंस में राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 के कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर दी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त की प्रेस वार्ता के माध्यम से जारी इस कार्यक्रम में नामांकन, मतदान, मतगणना से लेकर आदर्श आचार संहिता तक की संपूर्ण रूपरेखा सार्वजनिक की गई है।

🔹 प्रथम चरण का कार्यक्रम:

नामांकन: 25 से 28 जून 2025 (सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक)

नामांकन पत्रों की जांच: 29 जून से 1 जुलाई 2025

नाम वापसी की तिथि: 2 जुलाई 2025 (दोपहर 3 बजे तक)

प्रतीक आवंटन: 3 जुलाई 2025

मतदान: 10 जुलाई 2025 (सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक)

मतगणना एवं परिणाम: 19 जुलाई 2025

दूसरे चरण की तिथियाँ अभी घोषित नहीं की गई हैं, परंतु प्रतीक आवंटन 8 जुलाई और मतदान 15 जुलाई को प्रस्तावित है।

🔹 निर्वाचन से जुड़ी अन्य प्रमुख जानकारियाँ:

राज्य के 12 जिलों (हरिद्वार को छोड़कर) में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।

कुल 66,418 पदों के लिए चुनाव होंगे जिनमें:

ग्राम पंचायत सदस्य – 55,587

ग्राम प्रधान – 7,499क्षेत्र पंचायत सदस्य – 2,974

जिला पंचायत सदस्य – 358

मतदाता और मतदान केंद्र:

कुल मतदाता: 47,77,072

महिला मतदाता – 23,10,996

पुरुष मतदाता – 24,65,702

मतदान केंद्रों की संख्या: 8,276

मतदान स्थलों की संख्या: 10,529

मानव संसाधन और वाहन संसाधन:

कुल नियुक्त मानव संसाधन: लगभग 95,909

पीठासीन अधिकारी – 11,849

मतदान अधिकारी – 47,910

सुरक्षा कर्मी – 35,700

कुल वाहन: 5,620 (हल्के – 3,342, भारी – 2,278)

व्यय सीमा में संशोधन:

आयोग ने प्रत्याशियों के लिए व्यय सीमा में बढ़ोतरी की है:

ग्राम पंचायत सदस्य – ₹10,000

ग्राम प्रधान – ₹75,000

क्षेत्र पंचायत सदस्य – ₹75,000

जिला पंचायत सदस्य – ₹2,00,000

रंग पहचान व्यवस्था:

मतपत्रों में पहचान के लिए रंग कोड निर्धारित किए गए हैं:

ग्राम पंचायत सदस्य – सफेद

प्रधान – हरा

क्षेत्र पंचायत सदस्य – नीला

जिला पंचायत सदस्य – गुलाबी

विशेष व्यवस्थाएँ:

आयोग द्वारा पहली बार मतगणना की निगरानी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर (Randomisation System) के माध्यम से की जाएगी।

विशेष परिस्थिति वाले क्षेत्रों में चल मतदेय स्थल की व्यवस्था भी रहेगी।

आयोग की वेबसाइट www.sec.uk.gov.in पर नाम खोजने, सूची डाउनलोड करने की सुविधा है।

संपर्क विवरण:

टोल फ्री नंबर: 18001804280

ई-मेल: secelectionuk@gmail.com

उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष पंचायत चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।

जरूरी खबरें