Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सीएम घोषणा पर तेज़ी से अमल पर्यावरण मित्रों हेतु लोहाघाट में आवास निर्माण को मिली रफ्तार

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं का उज्जवला गैस कनेक्शन को टनकपुर स्थानांतरित करने की मांग डीएम को ज्ञापन

चंपावत:चीड़ के जंगलों से निकला रोजगार भिंगराड़ा की महिलाओं ने आंचल डेयरी को भेजी पहली ब्रिकेट खेप

लोहाघाट:डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए एनएच के गड्ढे डीएम के आदेशों की अवहेलना करते एनएच के अधिकारी।

चंपावत:गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से सजेगी ‘स्टार नाइट्स’ की रंगारंग महफिल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक को चमोली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बिजनौर से किया गिरफ्तार भेजा जेल।

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 1, 2025

नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक को चमोली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बिजनौर से किया गिरफ्तार भेजा जेल।

एसपी ने पुलिस टीम को दिया 2500 रूपये का ईनाम ।उत्तराखंड के जनपद चमोली के राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र गौणा में दो नाबालिग छात्रों का यौन उत्पीड़न करने वाले एक अतिथि प्रवक्ता को चमोली पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है।यह मामला 30 नवंबर 2025 को उस समय प्रकाश में आया जब पीड़ित पक्ष के परिजनों द्वारा कोतवाली चमोली में तहरीर दी गई कि राजकीय इन्टर कॉलेज गौणा में कार्यरत अतिथि प्रवक्ता युनूस अंसारी ने परीक्षा में फेल कर देने की धमकी एवं अन्य भय उत्पन्न कर वादी के नाबालिग पोते तथा विद्यालय की ही एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न एवं छेड़छाड़ की। तहरीर के आधार पर कोतवाली चमोली में प्रकरण जीरो एफआईआर में पंजीकृत कर संबंधित घटनास्थल राजस्व क्षेत्र गौणा होने के कारण नायब तहसीलदार को प्रपत्र प्रेषित किए गए। वर्तमान में राजस्व उपनिरीक्षकों द्वारा कार्य बहिष्कार किया जा रहा है इसलिए नायब तहसीलदार द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र गौणा में मुकदमा अपराध संख्या 02/2025, धारा 74, 78 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा 5(c)/6, 9/10 पोक्सो अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश पर विवेचना तुरंत राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित की गई, जिसे महिला उपनिरीक्षक मीता गुँसाई को सुपुर्द किया गया।मामले की गंभीरता को भांपते हुए, पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार, ने तत्काल संज्ञान लिया और अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित करने के सख्त निर्देश दिए। टीम ने बिना एक पल गंवाए आरोपी की तलाश में सक्रिय प्रयास शुरू कर दिए।पुलिस टीम ने तुरंत सर्विलांस, तकनीकी विश्लेषण और लगातार सुरागरसी का सहारा लिया। तकनीकी इनपुट्स के आधार पर जुटाई गई सटीक जानकारी के पश्चात, टीम ने दिनांक 01 दिसंबर, 2025 को आरोपी युनूस अंसारी को उत्तर प्रदेश के जलालाबाद बिजनौर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक चमोली अनुरोध व्यास मय मामले की विवेचक महिला उपनिरीक्षक मीता गुँसाई द्वारा आज पुलिस टीम सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य से घटना संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान संबंधित विद्यालय एवं गाँव का स्थल निरीक्षण कर पीड़ितों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के बयान विधिवत दर्ज किए गए। पीड़ितों व अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है तथा न्यायालय में कलमबद्ध बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया प्रचलित है।आरोपी युनूस अंसारी पुत्र शब्बीर अहमद निवासी जलालाबाद कोतवाली नजीबाबाद जिला बिजनौर उम्र 49 वर्ष को आज माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश चमोली के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट व त्वरित कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 2500/- रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।एसपी चमोली ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हमाकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षक द्वारा नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के जघन्य मामले में, त्वरित कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपी को दूसरे राज्य से गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई का स्पष्ट संदेश है कि अपराध करने वाला कोई भी हो, उसे कानून की गिरफ्त से बचकर भागने का मौका नहीं मिलेगा।पुलिस टीम मे वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रकाश,कास्टेबल पंकज मैखुरी ,कास्टेबल संजय, हेड कास्टेबल अंकित पोखरियाल ( सर्विलांस सेल), कास्टेबल राजेन्द्र रावत ( सर्विलांस सेल) शामिल रहे।

जरूरी खबरें