रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश
Laxman Singh Bisht
Thu, Jul 9, 2026
भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज 09 जुलाई 2026 को जनपद चम्पावत सहित उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की भी आशंका जताई गई है।मुख्य शिक्षा अधिकारी मानसिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चम्पावत के आदेशों के क्रम में 09 जुलाई 2026 (गुरुवार) को जनपद चम्पावत के अंतर्गत संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।जिला प्रशासन ने आमजन एवं अभिभावकों से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा खराब मौसम के दौरान नदी-नालों एवं संवेदनशील क्षेत्रों के समीप जाने से परहेज करें।