रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान
एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

एसपी चम्पावत रेखा यादव के निर्देश तथा निरीक्षक यातायात महेश प्रसाद के नेतृत्व में आज दिनांक 08.07.2026 को यातायात पुलिस टीम के ट्रैफिक कांस्टेबल प्रशांत बोहरा द्वारा विभाग को मिली नई बुलेट मोटरसाइकिल के माध्यम से लोहाघाट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु विशेष पेट्रोलिंग, चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क किनारे अनावश्यक वाहन पार्क न करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के लिए बताया गया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि अनधिकृत पार्किंग, यातायात में बाधा उत्पन्न करने अथवा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

चम्पावत पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें, जिम्मेदार नागरिक बनें तथा सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।