रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत :11वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस – "रन फॉर योगा" का 17 जून को आयोजन
Laxman Singh Bisht
Sun, Jun 15, 2025
11वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस – "रन फॉर योगा" का 17 जून को आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की पूर्व तैयारियों के क्रम में जनपद चंपावत में "रन फॉर योगा" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 17 जून 2025 (मंगलवार) को प्रातः 06:30 बजे से 07:30 बजे तक पुलिस लाइन चंपावत से गोरलचौड़ मैदान तक किया जाएगा।इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।इस संबंध में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनंद सिंह गुसाईं ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें और "स्वस्थ भारत, स्वस्थ उत्तराखण्ड" के संकल्प को साकार करने में योगदान दें।कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित दूरभाष नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
📞 9368163245, 8126590115