Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

पाटी :डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:काष्ठ शिल्पकला को जीवित रखने वाले स्वाला निवासी 88 वर्षीय बुजुर्ग टीकाराम भट्ट का निधन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 27, 2026

काष्ठ शिल्पकला को जीवित रखने वाले स्वाला निवासी 88 वर्षीय बुजुर्ग टीकाराम भट्ट का निधन

गोल्ज्यू की मूर्ति सहित हाथी, घोड़ा सहित अन्य लकड़ी की कलाकारी के लिए जाने जाते है टीकाराम

जनप्रतिनिधियो सहित अन्य लोगों ने जताया दुःख चम्पावत। जिले के स्वाला निवासी बुजुर्ग कलाकार टीकाराम भट्ट का 88 वर्ष की उम्र में मंगलवार देर शाम आकस्मिक निधन हो गया है। अपने अद्भुत काष्ठ शिल्प के माध्यम से वर्षों से लकड़ी में कश्तकारी कर शानदार आकृतियां बना कर आज के युग में काष्ठ कला को जीवंत रखे हुए थे। इस पारंपरिक कला को जीवंत रखने वाले स्वाला निवासी 88 वर्षीय टीकाराम भट्ट के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वह पिछले सात दशकों से बेहद कुशलता से विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियों का निर्माण करते आ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने लकड़ी से निर्मित भगवान शिव की प्रतिमा डीएम मनीष कुमार को भेंट की थी। डीएम ने उनकी काष्ठ कला की काफी प्रशंसा भी की थी। आज के दौर में भट्ट जैसे अनुभवी शिल्पकार न केवल हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति के संवाहक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी थे। उनके अचानक निधन पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, जिला पंचायत प्रतिनिधि सुंदर सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हेम चंद्र भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य कलावती देवी, जगदीश भट्ट, गुणा नन्द थ्वाल, नवीन भट्ट, ईश्वरी दत्त भट्ट सहित अन्य लोगों ने दुःख जताया है।

जरूरी खबरें