Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जिला व क्षेत्र पंचायतों के सामान्य निर्वाचन हेतु व्यय जांच अधिकारियों की नियुक्ति

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 6, 2025

जिला व क्षेत्र पंचायतों के सामान्य निर्वाचन हेतु व्यय जांच अधिकारियों की नियुक्तिजिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए आयोजित होने वाले सामान्य निर्वाचन-2025 में व्यय लेखों की जांच सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।निर्वाचन व्यय की पारदर्शी और सटीक जांच के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल को प्रभारी अधिकारी तथा प्रकाश सिंह ढेक को सह-प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है।जिलाधिकारी ने बताया कि नियुक्त अधिकारी निर्वाचन व्यय रजिस्टरों, रसीदों व अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच करते हुए सुनिश्चित करेंगे कि समस्त व्यय निर्धारित निर्वाचन नियमावली के अनुरूप दर्ज और नियंत्रित किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्वाचन की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने हेतु व्यय जांच की प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जरूरी खबरें