Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले मे रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 19, 2025

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले मे रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्तित्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तेजी आने लगी है।जनपद चम्पावत में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 को सुचारू, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन संबंधी तैयारियाँ तीव्र गति से की जा रही हैं।इसी क्रम में, राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखण्ड द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री नवनीत पाण्डे द्वारा विकास खण्डवार निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।विकास खण्ड बाराकोट में सदस्य क्षेत्र पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य ग्राम पंचायत के निर्वाचन हेतु दीप्तकीर्ति तिवारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, चम्पावत को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।विकास खण्ड पाटी में उक्त पदों हेतु नन्दन प्रसाद आगरी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, चम्पावत को रिटर्निंग ऑफिसर नामित किया गया है।विकास खण्ड लोहाघाट में सुश्री विम्मी जोशी, सहायक परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।विकास खण्ड चम्पावत में धनपत कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी, चम्पावत को रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में नामित किया गया है।इसके अतिरिक्त, जिला पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन हेतु (जिसमें चम्पावत, लोहाघाट, पाटी एवं बाराकोट विकास खण्ड शामिल हैं) डॉ. जी. एस. खड़ायत, परियोजना निदेशक, राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र, नरियालगांव को रिटर्निंग ऑफिसर तथा श्रीमती संतोषी, कृषि रक्षा अधिकारी, कार्यालय मुख्य कृषि अधिकारी, चम्पावत को असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, समयबद्धता एवं शांति पूर्वक संचालन सुनिश्चित करने हेतु सभी नामित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु आवश्यक निर्देश निर्गत कर दिए गए हैं।"काली कुमाऊं खबर" में पंचायत चुनाव के विज्ञापन व खबर चलाने के लिए संपर्क करें 9761602741 पर।

जरूरी खबरें