रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत :16 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए भूमि हस्तांतरण को स्वीकृति
Laxman Singh Bisht
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ग्रामीण शिक्षा को मिली मजबूती
चम्पावत के 16 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए भूमि हस्तांतरण को स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा जनपद चम्पावत की तहसील लोहाघाट के अंतर्गत राज्य सरकार की भूमि पर संचालित 16 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए भूमि अभिलेखों में हस्तांतरण की स्वीकृति प्रदान की गई है।यह हस्तांतरण लोक प्रयोजन के अंतर्गत विद्यालयी शिक्षा विभाग, उत्तराखंड शासन के नाम किया गया है। शासन द्वारा निर्धारित शर्तों एवं प्रावधानों के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों की आधारभूत संरचना को स्थायित्व मिलेगा और शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।उल्लेखनीय है कि यह निर्णय जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तुत विस्तृत आख्या के आधार पर लिया गया है। यह पहल दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।स्वीकृति प्राप्त विद्यालयों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय निडिल, बडोली, असलाड़, कोटसारी, रौशाल, डैसली, नगरुघाट, दसलेख, ठांटा, पीपलखान, बटोली, नरसों, राइकोट कुंवर, खड़नौला, मटियाल तथा कुण्डीमारा शामिल हैं। इन विद्यालयों के लिए कुल लगभग 0.597 हेक्टेयर भूमि का हस्तांतरण स्वीकृत किया गया है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि इस निर्णय से विद्यालयों के लिए भूमि अभिलेखों में स्पष्टता एवं स्थायित्व सुनिश्चित होगा, जिससे भविष्य में विद्यालयों के विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना है।
विज्ञापन
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।