Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:विश्व पोलियो दिवस" पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता रैली का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 24, 2025

विश्व पोलियो दिवस" पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता रैली का आयोजनमाननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में, शुक्रवार को "अंतर्राष्ट्रीय पोलियो दिवस" के अवसर पर जनपद चंपावत में एक विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।रैली का नेतृत्व भवदीप सिंह रावते, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), चम्पावत ने पी.एल.वी. (पैरा लीगल वॉलंटियर) गणों के साथ मिलकर किया। रैली राजकीय इण्टर कॉलेज, चम्पावत से शुरू होकर पूरे बाजार क्षेत्र से गुजरी और इसका समापन राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में हुआ। इस रैली का उद्देश्य जनमानस को पोलियो उन्मूलन के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान सचिव भवदीप सिंह रावते ने रैली में उपस्थित गणमान्य लोगों और विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय पोलियो दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत ने पिछले दशकों में पोलियो उन्मूलन के लिए व्यापक प्रयास किए हैं, जिसके तहत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) और उप-राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एसएनआईडी) आयोजित किए जाते हैं। सचिव रावते ने जानकारी दी कि पोलियो एक गंभीर वायरल संक्रामक रोग है जो मुख्य रूप से पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि "हालांकि पोलियो का कोई इलाज नहीं है, यह टीकाकरण के माध्यम से पूरी तरह से रोका जा सकता है।" इसलिए, पाँच वर्ष या इससे नीचे के बच्चों को समय-समय पर पोलियो का टीका लगाना अत्यंत अनिवार्य है।जागरूकता प्रसार हेतु, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत की ओर से उपस्थित पी.एल.वी. गणों और अन्य जनमानस को जानकारी से युक्त पम्पलेट वितरित किए गए।इसके अतिरिक्त, समस्त तहसील के पी.एल.वी. गणों एवं प्रो-बोनो पी.एल.वी. गणों द्वारा जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर भी जागरूकता शिविरों का आयोजन कर लोगों को इस गंभीर बीमारी और टीकाकरण की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया, ताकि यह संदेश दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुँच सके। रैली मैं गोपाल पांडे ,राजेंद्र जोशी, राजेंद्र पुनेठा ,गोपाल सिंह बिष्ट, आशा गहतोड़ी, निर्मला ,शीला तड़ागी, कमल राम, प्रियंका ,मोनिका, पुष्पा सहित कई पीएलवी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें