रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बरदोली पंचवलिया सड़क निर्माण कार्य शुरू लोगों ने सीएम धामी व प्रमुख अंचला बोहरा का जताया आभार
Laxman Singh Bisht
Fri, Jan 23, 2026
बरदोली पंचवलिया सड़क निर्माण कार्य शुरू लोगों ने सीएम धामी व प्रमुख अंचला बोहरा का जताया आभार
लंबे समय से सड़क न होने से ग्रामीणों को हो रही थी दिक्कत
चंपावत जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर बरदोली पंचबलिया सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है। एक किमी लंबी सड़क के बनने से क्षेत्र की तीन सौ से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय लोगों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी और ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोहरा का आभार जताया।लंबे से समय से सड़क की मांग कर रहे बरदोली क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए एक किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी और ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा का आभार जताया है। सड़क न होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क बनने से क्षेत्र की 300 से अधिक की आबादी को आवाजाही में राहत मिलेगी। सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों की ओर से जिला प्रशासन सहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह को भी ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक की ओर से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। जल्द ही ग्रामीणों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। इस दौरान खुशी जाहिर करने वालों में ग्राम प्रधान तुलसी जोशी, डॉ भुवन चंद्र जोशी, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह महर, केसर सिंह, विष्णु दत्त जोशी, लक्ष्मी दत्त, आनंद बल्लभ, पूरन सिंह बोहरा, संजय भट्ट, अशोक बोहरा, पप्पू देऊपा, मोनू भट्ट, सतीश चंद्र भट्ट, पूरन सिंह, हीरा बल्लभ, दान सिंह, त्रिलोक जोशी, मदन सामंत, नीरज जोशी, कमला देवी, पुष्पा देवी, प्रेमा देवी, गीता देवी, दीपा देवी, नंदिनी महर, ज्योति महर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।