Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गणतंत्र दिवस परेड में पी जी कॉलेज लोहाघाट के एनसीसी कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन। हासिल किया तीसरा स्थान।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 27, 2026

गणतंत्र दिवस परेड में पी जी कॉलेज लोहाघाट के एनसीसी कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन। हासिल किया तीसरा स्थान। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट (चम्पावत) के कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। परेड में 1 - आईटीबीपी 2 - एस एस बी 3 एनसीसी 4 - होमगार्ड, 5 - पुलिस (पुरुष)एवं 6- महिला पुलिस टीम ने भाग लिया था।स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा जिला मुख्यालय चंपावत कोतवाली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर शानदार प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया,यह पुरस्कार जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के हाथों प्राप्त हुआ। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर लता कैडा ने इस अवसर पर बधाई संदेश प्रेषित किया है और आगे भी कैडेट को ऐसे ही उन्नति के मार्ग पर चलते रहने को कहा है। लेफ्टिनेंट डॉक्टर कमलेश शक्टा ने कहा कि कैडेट्स को लगातार अवसर प्रदान किये जा रहे हैं।जिससे उनकी प्रतिभा में और अधिक निखार हो रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और शुभकामना संदेश प्रेषित किए हैं । कैडेट्स को आगे बढ़ाने में भूतपूर्व कैडेट्स भी समय-समय पर आवश्यक सेवाएं प्रदान करते हैं जिसमें पूर्व सीनियर अंडर ऑफिसर विवेक श्रीवास्तव, करण देव और वर्तमान में सीनियर अंडर ऑफिसर दीपांशु जोशी, अंडर ऑफिसर अंकित फर्त्याल ,अंडर ऑफिसर योग्यता पैथोली, सहित अन्य कैडेट्स ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

जरूरी खबरें