Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: चंपावत:बिना वीजा के रह रही बेलारूस की महिला के खिलाफ पाटी थाने में मुकदमा दर्ज 3.5 साल से बिना वीजा के रह रही है विदेशी महिला 

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 1, 2024
बिना वीजा के रह रही बेलारूस की महिला के खिलाफ पाटी थाने में मुकदमा दर्ज 3.5 साल से बिना वीजा के रह रही है विदेशी महिला पाटी विकासखंड के चल्थिया गांव के वनखंडी आश्रम में साढ़े तीन साल से अधिक समय पहले एक्सपायर हो चुके वीजा के बावजूद एक विदेशी महिला यहां पाटी ब्लॉक के चल्थिया गांव के एक आश्रम में रह रही थी। आरोपी महिला के पास वीजा ही नहीं, पासपोर्ट की अवधि भी दो साल पहले खत्म हो गई। पुलिस सत्यापन के बाद जांच में पकड़ में आई विदेशी महिला के खिलाफ पाटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि पाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा चल्थिया के वनखंडी आश्रम में रह रही बेलारूस की महिला ऐलीना मरचीना पर अवैध रूप से पासपोर्ट और वीजा की समयावधि पूरी होने के बाद भी क्षेत्र में लंबे समय से रह रही थी। महिला ने सन्यास लिया है। गाय भी पाली है। साथ ही कोई अवांछित गतिविधियों की अन्य सूचना नहीं है।सूचना इकाई रीठा साहिब के प्रभारी उप निरीक्षक शिवचंद्र सिंह ने बेलारूस की महिला के खिलाफ पाटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रामीणों की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक महिला दो वर्ष से अधिक समय से गांव में निवास कर रही थी। पाटी थाने में विदेशी महिला के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम 1946 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विदेशी महिला के बेलारुसी रसियन भाषा में बात करने से संवाद में दिक्कत आ रही है। मामले की जांच उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट कर रहे हैं। महिला को न्यायालय में पेश किया जा रहा है

जरूरी खबरें