Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:सीडीओ/ एडीएम व बीडीओ ने रात मे किया सड़क मार्गों का स्थलीय निरीक्षण।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 6, 2025

सीडीओ/ एडीएम व बीडीओ ने रात मे किया सड़क मार्गों का स्थलीय निरीक्षण।

डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक मशीनरी अलर्ट मोड में।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती एवं अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने बुधवार की रात्रि अमोड़ी से छतकोट तथा नरसिंह डांडा से भगीना भंडारी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्गों की स्थिति तथा आवागमन में आ रही बाधाओं का सूक्ष्मता से आकलन किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अवरुद्ध मार्गों का निरीक्षण करते हुए बताया किजिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार भगीना भंडारी मार्ग को खोल दिया गया है, और वर्तमान में यह मार्ग पूर्णतः सुचारु है।निरीक्षण के समय खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी एवं पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता यशपाल सिंह भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर बंद सड़कों को खोलने का कार्य तेजी से जारी है।

जरूरी खबरें