रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:आदर्श जनपद” की ओर बढ़ता चम्पावत, मुख्यमंत्री धामी ने कीं विकास कार्यों की घोषणाएं
Laxman Singh Bisht
Tue, Mar 31, 2026
“आदर्श जनपद” की ओर बढ़ता चम्पावत, मुख्यमंत्री धामी ने कीं विकास कार्यों की घोषणाएं
चम्पावत में विकास की तेज रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने दी योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चम्पावत भ्रमण के दौरान जनपद के समग्र विकास को नई गति देते हुए बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन एवं खेल क्षेत्र से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चम्पावत को “आदर्श जनपद” के रूप में विकसित करने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है तथा इन योजनाओं का उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है।
(मुख्यमंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाओं में )
चम्पावत में प्रशिक्षण हेतु टाइप-3/4 आवासीय परिसर का निर्माण
* मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भवन का निर्माण,
* डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की स्थापना
* 1000 परिवारों को मौन पालन (मधुमक्खी पालन) हेतु प्रशिक्षण एवं ₹2 करोड़ की धनराशि स्वीकृति,
* मोनपोखरी से नीड तक 2 किमी सड़क का डामरीकरण एवं सुधारीकरण,

* अमोड़ी-छतकोट बाईपास में 5 किमी मोटर मार्ग/पुल निर्माण,
* जनपद में 50 हैंडपंपों की स्थापना,
* क्षेत्र पंचायत पाल्सो में आंतरिक टाइल्स मार्गों का निर्माण,
* ग्राम शक्तिपुरबूंगा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में 10-10 सोलर लाइट की व्यवस्था,
* ब्यानधूरा बाबा मंदिर सहित सभी मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण,
* नागनाथ मंदिर के समीप रामलीला मंच का निर्माण एवं विकास,
* चम्पावत में भवन एवं व्यापारिक परिसर का निर्माण,
* ढकना-बडोला से सेरोला तक लिंक मार्ग निर्माण,
* बनलेख से हिंगला देवी मंदिर तक मोटर मार्ग,
* पूर्वांचल एग्रो संस्कृत विद्यालय का पुनरोत्थान,
* जल संस्थान कार्यालय हेतु जल भवन का निर्माण,
* मनेश्वर-चौड़ा राजपुर मार्ग एवं उससे जुड़े मार्गों में इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य,
* 20 स्थानों पर सोलर लिफ्ट पेयजल सिंचाई योजनाओं की स्थापना,
* जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा एवं कृषकों की आय वृद्धि हेतु ₹5 करोड़ की सामूहिक घेरबाड़ योजना,
* अमोड़ी-सिप्टी मोटर मार्ग पर दो वैली ब्रिजों का निर्माण,
* खर्ककार्की क्षेत्र में खेल मैदान का विकास,
* विकास भवन चम्पावत का कुमाऊनी शैली में पुनरोद्धार तथा
* ग्राम सभा नघान से डोडेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी घोषणाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद के नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके।इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, अध्यक्ष जिला पंचायत आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, अध्यक्ष नगर पालिका चंपावत श्रीमती प्रेमा पांडेय, लोहाघाट गोविंद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक,प्रदेश मंत्री निर्मल महारा, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, टनकपुर दीपक रजवार, पूर्व विधायक लोहाघाट पूरन फर्त्याल, भाजपा महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, मोहित पाठक, मदन कलोनी, चंद्रशेखर बगोली,सहित जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शाह, सतीश पांडे, कैलाश अधिकारी, सूरज प्रहरी, सुनील पुनेठा, हेमा जोशी, प्रवीन पांडे सहित नगर पालिका चंपावत के सभासद , जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं बड़ी संख्या में नागरिक व अन्य मौजूद रहे।