Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत चंपावत पुलिस ने जागरूकता रैली का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 26, 2025

एसपी सहित जिले के अन्य जनप्रतिधियों ने किया प्रतिभाग

बस स्टेशन से रोडवेज स्टेशन तक निकाली गई जागरूकता रैली ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत चंपावत जिला मुख्यालय में पुलिस और एसएसबी व आईटीबीपी की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों से नशा छोड़ने की अपील की गई। जागरूकता रैली का आयोजन मोटर स्टेशन चंपावत से लेकर रोडवेज स्टेशन तक निकाली गई।बृहस्पतिवार को एसपी अजय गणपति की मौजूदगी में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डे और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान एसएसबी और पुलिस के जवानों ने नशा नहीं जीन्दगी चुनो सहित अन्य नारों के साथ जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशा न करने की अपील की।एसपी अजय गणपति ने सभी लोगों ने नशे के दुष्परिणामों/ नशा मुक्ति व अवैध मादक पदार्थों के विषय में वर्तमान में प्रचलित क़ानूनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस व समाज की आपसी सहभागिता और उत्तरदायित्व से अवगत कराते हुए नशे से पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 14446 , 1933 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। और सभी लोगों से नशा न करने की अपील की।कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, कैलाश अधिकारी, मनमोहन बोहरा, मनीष महर, मयूख चौधरी, एसएसबी के जवान पुलिस के जवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें