Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: चंपावत:24 और 25 सितंबर को भी पूर्ण बंद रहेगा चंपावत टनकपुर राजमार्ग। नहीं चलेगा कोई भी वाहन

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 23, 2024
24 और 25 सितंबर को भी पूर्ण बंद रहेगा चंपावत टनकपुर राजमार्ग। चंपावत टनकपुर राजमार्ग के बीच बने स्वाला डेंजर जोन ने सभी के पसीने छुड़ा दिए हैं। राजमार्ग बंद होने के कारण शहरी क्षेत्रो के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रो में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। वही ब्यापारियो व लोगों को भारी आर्थिक नुकसान व परेशानियां उठानी पड़ रही है। आज अपराह्न पहले से ही खड़े बड़े तथा छोटे वाहनों की निकासी की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग के ईई आशुतोष कुमार के अनुसार जब तक उक्त स्थल से पूरा मलवा हटाकर पक्की जमीन नहीं मिलती है तब तक यहां सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना संभव नहीं है। जिसके लिए 24/25 सितंबर को राजमार्ग में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। जिलाधिकारी नवनीत पांडे स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर हर स्थिति का अध्ययन किया कहा यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। डीएम चंपावत नवनीत पांडे के आदेशानुसार24/ 25 सितंबर को सभी हल्के वाहनों का संचालन प्रातः 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सुखीढाग डाडा मीनार मोटर मार्ग से तथा भारी वाहनों का संचालन काठगोदाम देवीधूरा लोहाघाट मार्ग से होगा तथा आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

जरूरी खबरें