Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

चंपावत:75 लाख रुपए की 253 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर बुजुर्ग चेतराम का धरना 29वें दिन भी रहा जारी। 3 जुलाई से करेंगे आमरण अनशन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चम्पावत:मानसून से पहले मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक मानसून की तैयारियो का अधिकारियों से लिया जाएगा सभी विभागों को 15 जून तक आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 11, 2024
मानसून से पहले मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक मानसून की तैयारियो का अधिकारियों से लिया जाएगा सभी विभागों को 15 जून तक आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून में घटित होने वाली आपदाओं से निपटने के लिए अपनी तैयारियां दूरस्थ रखे और तत्काल समाधान करें। उन्होंने लोनिवि, सिंचाई, पीएमजीएसवाई, स्वास्थ्य विभागों के साथ ही अन्य विभागों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा कर विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में मानसून के दौरान आई आपदाओं में किन किन परेशानियों, चुनौतियों का सामना करना पढ़ा उसके अनुसार भी विभाग अपनी तैयारी रखे। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों द्वारा शासन से जो धनराशि की मांगी जा रही है, वह धनराशि यथाशीघ्र संबंधित विभागों को दे दी जाए। पिछली आपदाओं में किए गए कार्यों के जितने भी बिल पेंडिंग है उनका भुगतान संबंधितो को तत्काल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान अतिवृष्टि की संभावना बनी रहती है, इसलिए इससे निपटने के लिए तैयारियां अभी से भली भाती कर लें। उन्होंने कहा कि मानसून के समय में आपदाओं को कैसे न्यून कर सकते है इसका विशेष ध्यान रखे। मानसून के दौरान आपदाओं से निपटने के लिए सभी उपकरण जेसीबी, सेटेलाइट फोन, मैन पावर आदि उपकरणों की समुचित व्यवस्था प्लानिंग के तहत अभी से पूरी कर लें।  मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान आपदाओं में फसें लोगों, बीमार व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं हेतु आपातकाल स्थिति में तत्काल सुविधा पहुंचाने हेतु हैली सुविधा रखे। अभी से सुदूरवर्ती क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर सूची तैयार कर लें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सुविधा तत्काल मिल सके। साथ ही क्रैश बैरियर, साइनेज, वैकल्पिक मार्गों की भी व्यवस्था कर लें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मौसम के पूर्वानुमान की सटीक जानकारी लोगों तक समय पर पहुंचे। पूर्व चेतावनी के आधार पर लोगों को नियमित रूप से अलर्ट मोड पर रखें। उन्होंने कहा कि मौसम के पुर्वानुमान और जन जागरूकता से अतिवृष्टि और आपदा के प्रभाव को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।  उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के भू-स्खलन की समस्या वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां समय पर आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून के दृष्टिगत पर्वतीय जनपदों में आवश्यक दवाओं, खाद्य सामग्री एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पर्याप्त मात्रा में रखी जाए। बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद् श्री विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्धन, कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत आदि वर्चुवली जुड़े और जनपद चंपावत में प्र.जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी केके अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा, एसडीओ वन नेहा चौधरी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें