Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:आयुक्त दीपक रावत ने सर्किट हाउस निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 28, 2025

आयुक्त दीपक रावत ने सर्किट हाउस निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

गुणवत्ता व गति पर जोर: आयुक्त रावत ने दिए कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देशआयुक्त कुमाऊँ एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप चम्पावत पहुँचे। हेलीपैड पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।हेलीपैड से सीधे कमिश्नर रावत निर्माणाधीन सर्किट हाउस के निरीक्षण हेतु पहुँचे, जहाँ उन्होंने कार्य प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया। आयुक्त ने जिलाधिकारी से निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा कार्यदायी संस्था को उच्च गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सर्किट हाउस का निर्माण समयबद्ध और मानकों के अनुरूप होना चाहिए, ताकि क्षेत्र में आगंतुकों के लिए बेहतर सुविधा सुनिश्चित की जा सके।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें