रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।
Laxman Singh Bisht
Fri, Aug 14, 2026
खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

कुछ दिन पूर्व हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा हल्द्वानी में की गई जनसभा स्थल का भाजपा द्वारा शुद्धिकरण करने पर चंपावत में कांग्रेस भड़क गई।आज शुक्रवार को चंपावत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कुछ दिनों पूर्व हल्द्वानी में की गई जनसभा के उपरान्त भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिस स्थान पर जनसभा हुई थी उस स्थान का गंगाजल से शुद्धिकरण किया जाना एकमात्र अनुसूचित जाति से आने वाले कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का ही अपमान नहीं बल्कि पूरे देश के अनुसूचित जाति से आने वाले लोगों एवं मानवता का अपमान है। उन्होंने बताया उसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी चम्पावत द्वारा चम्पावत मोटर स्टेशन पर शांतिपूर्ण मार्च , सत्यागृह एवं विराेध प्रदर्शन किया उन्होंने कहा यह कार्य बीजेपी के चरित्र को दर्शाता है। इस दौरान उमेश शर्मा - ब्लॉक अध्यक्ष पवन ढेक - जिला उपाध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्षनिर्मला गहतोड़ी ,सचिन माहरा - जिला उपाध्यक्ष रोहन माहरा ,अनंत शाह - जिला उपाध्यक्ष ,धीरजनेगी ,मनीष महर आशा टम्टा ,जीवन सिंह बिष्ट राजेंद्र पांडे कमल रेन्सवाल विमल पांडे ,नीरज कालाकोटी भूपेंद्र महर, तुषार वर्मा ,दिग्विजय कार्की - नगर अध्यक्ष चम्पावत ,प्रमोद बडेला संदीप रावत आदि मौजूद रहे।