Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से सिंडर वेली होटल के पास नहर में तब्दील हुई सड़क कनिष्ठ प्रमुख ने जताई नाराजगी ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल:रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग मे खाई मे गिरी मिनी बस एक की मौत 14 गंभीर रूप से घायल

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 14, 2026

रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग मे खाई मे गिरी मिनी बस एक की मौत 14 गंभीर रूप से घायल

फरार चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं स्थानीय ग्रामीणों का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आज रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर एक टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित कुल 22 लोग सवार थे।घटना की सूचना मिलते ही डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी नैनीताल के पर्यवेक्षण में रविकांत सेमवाल सीओ भवाली एवं प्रकाश सिंह महरा प्रभारी निरीक्षक भवाली के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा युद्धस्तर पर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 14 गंभीर घायलों को खाई से बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। 06 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। दुर्घटना में 01 व्यक्ति की मौत हो गई है। वाहन में फंसे 01 व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए चालक को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।नैनीताल पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर मुस्तैद हैं और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

जरूरी खबरें