Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से सिंडर वेली होटल के पास नहर में तब्दील हुई सड़क कनिष्ठ प्रमुख ने जताई नाराजगी ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 14, 2026

शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

नदी का जलस्तर बढ़ने पर लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे न जाने की अपील*

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने शुक्रवार को शारदा नदी तट स्थित खेतखेड़ा क्षेत्र का निरीक्षण कर कराए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर किये गए कार्यों की प्रगति की संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने शारदा नदी के बढ़े हुए जलस्तर का भी जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए क्षेत्र के लोग विशेष सावधानी बरतें और किसी भी स्थिति में नदी के किनारे न जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी जलस्तर एवं नदी की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रघुवर दत्त भट्ट, सहायक अभियंता मनोज तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप कीर्ति तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें