Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से सिंडर वेली होटल के पास नहर में तब्दील हुई सड़क कनिष्ठ प्रमुख ने जताई नाराजगी ।

लोहाघाट:यूकेडी के तेज तर्रार नेता राजेंद्र पुनेठा (राजू भैया) बने यूकेडी जिलाध्यक्ष रमेश संभालेंगे महामंत्री की कमान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:यूकेडी के तेज तर्रार नेता राजेंद्र पुनेठा (राजू भैया) बने यूकेडी जिलाध्यक्ष रमेश संभालेंगे महामंत्री की कमान

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 14, 2026

यूकेडी के तेज तर्रार नेता राजेंद्र पुनेठा (राजू भैया) बने यूकेडी जिलाध्यक्ष रमेश संभालेंगे महामंत्री की जिम्मेदारी।

दरबान रजवार हो सकते हैं लोहाघाट विधानसभा से यूकेडी प्रत्याशी पर्यवेक्षक ने दिए संकेत

भाजपा सरकार ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए कर रही कार्य।

भाजपा व कांग्रेस से जनता परेशान अब जनता यूकेडी के साथ।

महिलाओं ने भी ली यूकेडी की सदस्यता।

जिला अधिवेशन का हुआ समापन।

चम्पावत : 2027 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं , उत्तराखंड की सियासत में तैयारियों का पारा भी चढ़ने लगा है । सियासी दल संगठन मजबूत करने में जुटे हैं और इसी कड़ी में यूकेडी ने चम्पावत में अपने कुनबे को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है । उत्तराखंड क्रांति दल ने चम्पावत जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है । लोहाघाट नगर पालिका सभागार में आज शुक्रवार को जिला अधिवेशन आयोजित कर नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई । अधिवेशन जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता के नेतृत्व में संपन्न हुआ । अधिवेशन में पिथौरागढ़ से पर्यवेक्षक के रूप में जगत सिंह मेहता शामिल हुए । कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक महामंत्री रमेश सिंह ने किया । मंच पर यूकेडी चम्पावत के मार्गदर्शक मंडल से गिरधर अधिकारी और भुवन खर्कवाल के साथ उत्तराखंड के संयुक्त मंत्री गणेश उप्रेती और नारायण सिंह मौजूद रहे । जिले के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अधिवेशन में संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा की । अधिवेशन में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई । इसमें राजेंद्र पुनेठा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है । वहीं रमेश बिष्ट[ को महामंत्री नियुक्त किया गया । नई कार्यकारिणी में शिवराज बोहरा , मनोज जोशी और नारायण सिंह फर्त्याल को उपाध्यक्ष तथा पूरन सिंह रावत को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया । यूकेडी ने अब चम्पावत जिले में संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देने की तैयारी शुरू कर दी है । पार्टी पदाधिकारियों का कहना है - हर ब्लॉक में पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे , जिससे पार्टी के प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप दिया जा सके । अधिवेशन में कार्यवाहक अध्यक्ष के प्रस्ताव को भी पारित किया गया । आने वाले समय में चम्पावत जिले में इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी । राजेंद्र पुनेठा के नेतृत्व में अब जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा । पार्टी की कोशिश जिले के सभी ब्लॉकों में मजबूत सांगठनिक ढांचा खड़ा करने की है । ऐसे में नई कार्यकारिणी के गठन को यूकेडी के चम्पावत में नए सिरे से संगठन खड़ा करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है । नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेंद्र पुनेठा ने कहा वह हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को साथ लेकर चलेंगे कहां उनका लक्ष्य 2027 विधानसभा चुनाव में चंपावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर यूकेडी को जीत दिलाना है। कहा भाजपा सरकार ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है भाजपा व कांग्रेस से अब जनता परेशान हो चुकी है। वही पर्यवेक्षक जगत सिंह मेहता ने लोहाघाट विधानसभा से दरबान सिंह रजवार के यूकेडी प्रत्याशी होने के संकेत दिए उन्होंने कहा पुनेठा के जिला अध्यक्ष बनने से चंपावत जिले में पार्टी मजबूत हुई है। इस दौरान कई महिलाओं ने यूकेडी की सदस्यता ली।अधिवेशन में दरबान रजवार,हरीश अधिकारी , ललित पालीवाल , पूरन रावत , नीरज बिष्ट , धीरज लडवाल , प्रहलाद सिंह बिष्ट , मोहन सिंह, मोहन सिंह मेहता , गिरीश राय , दीवान सिंह , लोक सिंह बिष्ट , बसंत सिंह बिष्ट , राजेंद्र सिंह बिष्ट , मनोज सिंह बिष्ट , बलवंत बिष्ट सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

जरूरी खबरें