रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
Laxman Singh Bisht
Fri, Aug 14, 2026
लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट, 14 अगस्त 2026। स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में संस्कृति विभाग, उत्तराखण्ड शासन के तत्वावधान में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दो मिनट का मौन धारण कर विभाजन में पीड़ित एवं दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इसके बाद महाविद्यालय की शौर्य दीवार पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे स्वर्गीय मोहन सिंह मेहता की पुत्र वधु और वर्तमान में महाविद्यालय में प्रयोगशाला सहायक पद पर कार्यरत श्रीमती मीना मेहता ने व्याख्यान दिया। अपने व्याख्यान मे उन्होंने बताया कि उनके ससुर स्वर्गीय मोहन सिंह मेहता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं,। उन्होंने स्वर्गीय मेहता के संघर्षपूर्ण जीवन के संस्मरण विद्यार्थियों से साझा किए। उन्होंने बताया कि वे आज़ाद हिंद फ़ौज में रहे तथा लगभग 15 वर्ष अफ्रीका की जेल में यातनाएँ सहते हुए रहे। महाविद्यालय द्वारा श्रीमती मीना मेहता को सम्मानस्वरूप स्मृति-चिह्न एवं पौधा भेंट किया गया।इसके पश्चात विद्यार्थियों को विभाजन की विभीषिका पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। क्रमशः निबंध, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। निबंध में आदित्य पाण्डे प्रथम, मयंक सिंह धोनी द्वितीय एवं सचिन सिंह तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में आदित्य पाण्डे प्रथम, ऋतिक सिंह द्वितीय एवं निकिता बिष्ट तृतीय तथा क्विज में सौरव नाथ प्रथम, ऋषभ मेहता द्वितीय एवं मंदीप सिंह तृतीय रहें|इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी ने विद्यार्थियों को विभाजन की पीड़ा को साझा करते हुए एकता, सद्भाव एवं शांति का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. दीपा सिंह, डॉ. विभा पांडे , डॉ दिनेश व्यास, डॉ. सुमन पाण्डे, डॉ. ममता बिष्ट, डॉ. सरोज पंत, डॉ निर्मला परगाई, ब्रह्मदेव शर्मा, प्रेम गिरी सहित अन्य प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी, एनसीसी कैडेट एवं छात्र संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नम्रता देव महर द्वारा किया गया I