Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया 77 वा गणतंत्र दिवस।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 26, 2026

जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया 77 वा गणतंत्र दिवस। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपावत चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में आज 26 जनवरी को जिला मुख्यालय चंपावत के कांग्रेस कार्यालय में 77 वे गणतंत्र दिवस को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया।सर्वप्रथम कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने जिला कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा फहराया तथा देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी के नायकों को याद किया। फर्त्याल ने कहा गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र की मजबूती याद दिलाता है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर गणतंत्र दिवस की खुशी जताई। कार्यक्रम में नाथ सिंह, जीवन, मनीष महर, संदीप, निर्मल तड़ागी ,विमल पांडे ,दीपक जोशी, शिवम भट्ट, विजय कार्की, धीरेंद्र चौहान ,नीरज पांडे, कमल, नानू महर आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें