Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कांग्रेस का भाजपा हटाओ उत्तराखंड बचाओ अभियान शुरू।

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 21, 2026

कांग्रेस का भाजपा हटाओ उत्तराखंड बचाओ अभियान शुरू

वॉल पेंटिंग के जरिए जनता को किया जा रहा है जागरूक।चर्चाओं में अभियान।जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष चंपावत चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस का भाजपा हटाओ उत्तराखंड बचाओ अभियान शुरू हो गया। आज शनिवार को अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले में जगह-जगह वॉल पेंटिंग के जरिए भाजपा हटाओ उत्तराखंड बचाओ अभियान के स्लोगन लिखे जा रहे है। जिनमे में कहोदिल से कांग्रेस फिर से।।

टूट गई विकास की डोर वापस चलो कांग्रेस की ओर।।

भाजपा हटाओ उत्तराखंड बचाओ।।

भाजपा मुक्त उत्तराखंड भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड जैसे स्लोगन लिखे गए हैं।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष फर्त्याल ने कहा जब तक भाजपा की तानाशाह सरकार सत्ता से बाहर नहीं हो जाती तब तक कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी एवं जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। कहा वॉल पेंटिंग स्लोगन के जरिए कांग्रेस जनता को जागरुक कर रही है। कांग्रेस का वॉल पेंटिंग अभियान काफी चर्चाओं में है।

जरूरी खबरें