Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

सूचना

: चंपावत:आपसी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुई मादा गुलदार बन विभाग ने किया रेस्क्यू 

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 5, 2024
आपसी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुई मादा गुलदार बन विभाग ने किया रेस्क्यू चंपावत जिले के देवीधुरा क्षेत्र में वन विभाग को ढाई वर्ष की एक मादा गुलदार गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली वन विभाग ने मादा गुलदार का ग्रामीणों के सहयोग से सफल रेस्क्यू कर पशु चिकित्सालय में उपचार किया गया रेंजर कैलाश गुणवंत के मुताबिक बुधवार को देवीधुरा रेंज के अंतर्गत स्यूनी क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक गुलदार को घायल अवस्था में देखा जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना पर वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से गुलदार को देवीधुरा रेंज कार्यालय पहुंचाया रेंजर गुणवंत ने बताया घायल मादा गुलदार का चंपावत पशु चिकित्सालय में उपचार किया गया तथा आज गुरुवार को रानीबाग से पहुंची चिकित्सकों की टीम के द्वारा देवीधुरा में गुलदार का उपचार किया गया उन्होंने बताया गुलदार को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा रेंजर ने बताया आपसी संघर्ष में मादा गुलदार घायल हुई है रेस्क्यू अभियान में बन दरोगा लक्ष्मण सिंह नयाल, नवीन जोशी बनबीट अधिकारी किशोर लाल शाह ,हर्षवर्धन गढ़कोटी सहित ग्रामीण शामिल रहे

जरूरी खबरें