Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट को सड़क विकास की बड़ी सौगात, चिल्कोट मोटर मार्ग के सुधारीकरण को 2.06 करोड़ रूपये की मिली स्वीकृति

लोहाघाट:धर्मघर साधन सहकारी समिति की वार्षिक आम जलसा बैठक संपन्न

लोहाघाट क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में चयन।

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की मांग लोहाघाट में भी खुले श्रम कार्यालय।

बाराकोट :रा0उच्च0 मा0 विद्यालय चूलागांव में शिक्षकों के स्थानांतरण से छात्र-छात्राओं का पठन-पाटन प्रभावित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत: दिशा की बैठक में उठे आरोपों की जांच पूरी, महिला सहायता समूहों को नियमसंगत बांटे गए कृषि यंत्र

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 3, 2026

चम्पावत: दिशा की बैठक में उठे आरोपों की जांच पूरी, महिला सहायता समूहों को नियमसंगत बांटे गए कृषि यंत्र

ग्राम पंचायत पुनोली में फार्म मशीनरी बैंक योजना में नहीं हुई कोई वित्तीय अनियमितता, जांच में पाई गई पूर्ण पारदर्शिता जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) चम्पावत की बैठक में लोहाघाट विधायक श्री खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा विकास खण्ड पाटी के ग्राम पंचायत पुनोली में स्वयं सहायता समूह को फार्म मशीनरी बैंक योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई धनराशि में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई थी। उक्त शिकायत के क्रम में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण चम्पावत श्री अजय सिंह द्वारा ग्राम पंचायत पुनोली में अभिलेखीय एवं स्थलीय जांच कराई गई।जांच अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत पुनीली में कृषि विभाग के माध्यम से फार्म मशीनरी बैंक अंतर्गत कृषि यंत्र क्रय करने वाले माँ अम्बे स्वयं सहायता समूह के अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया गया। जांच में यह स्पष्ट पाया गया कि माँ अम्बे स्वयं सहायता समूह पुनोली द्वारा 18 अक्टूबर 2024 को फार्म मशीनरी बैंक के तहत कृषि यंत्र क्रय करने के लिए नियमानुसार प्रस्ताव पारित किया गया था। इस योजना में कृषि विभाग द्वारा ₹4,00,000 की सब्सिडी धनराशि प्रदान की गई, जिसमें समूह द्वारा अपना अंश ₹1,00,000 जमा किया गया।तत्पश्चात 5 दिसंबर 2024 को भविष्य महिला ग्राम संगठन पुनोली की बैठक में माँ अम्बे स्वयं सहायता समूह द्वारा ₹90,000 ऋण की मांग की गई, जिसके आधार पर 11 दिसंबर 2024 को चेक संख्या 500352 द्वारा यह राशि जय अम्बे सहायता समूह पुनोली को उपलब्ध कराई गई। इस धनराशि का उपयोग कृषि यन्त्र क्रय करने तथा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लिए गए ऋण का भुगतान करने में किया गया है।अभिलेखीय एवं भौतिक सत्यापन में पाया गया कि क्रय किए गए कृषि यंत्र (आटा चक्की, पावर वीडर, ब्रश कटर आदि) माँ अम्बे स्वयं सहायता समूह के सदस्यों तथा महिला कृषकों को कृषि कार्य हेतु नियमानुसार आवंटित कर दिए गए हैं। वितरण किए गए सभी उपकरणों तथा लाभार्थी महिला कृषकों का विवरण Lat-Long (अक्षांश-देशांतर) युक्त फोटोग्राफ्स के साथ पूर्णतः सही एवं सत्यापित पाया गया है। अतः योजना के क्रियान्वयन एवं वित्तीय लेनदेन में किसी भी प्रकार की गबन या अनियमितता की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें