Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :जिलाधिकारी सख़्त रुख में : आधार सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 19, 2025

जिलाधिकारी सख़्त रुख में : आधार सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठकजनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक शुक्रवार को जिला सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में संचालित आधार केंद्रों की वर्तमान स्थिति, उनकी कार्यप्रणाली एवं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आधार केंद्र आमजन की पहचान एवं विभिन्न योजनाओं से जुड़ाव का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम हैं। अतः इन केंद्रों का सुचारु रूप से कार्यरत रहना अति आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सख़्त निर्देश दिए कि जिले के सभी आधार केंद्रों का संचालन निर्बाध रूप से सुनिश्चित किया जाए और कोई भी केंद्र निष्क्रिय न रहे।जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जो आधार केंद्र वर्तमान में आक्रियाशील हैं, उन्हें हर हाल में एक माह के भीतर पुनः क्रियाशील किया जाए। उन्होंने डाक विभाग, बीएसएनएल, बैंक, UIDAI, शिक्षा विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा उनकी कार्यकुशलता पर विशेष ध्यान देने को कहा।उन्होंने कहा आधार केंद्रों पर पर्याप्त प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता, उपकरणों की कार्यशीलता तथा लोगों के लिए बुनियादी सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।बैठक में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि बच्चों के आधार पंजीकरण एवं अपडेट हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों को समय पर आधार कार्ड उपलब्ध हो सके और उन्हें छात्रवृत्ति एवं अन्य शैक्षिक लाभों से वंचित न होना पड़े।बैठक में अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डागर, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तनुज सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें