Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 24, 2026

जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता

जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता: जनता मिलन में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त, 11 पात्र लाभार्थियों के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन, जनसुनवाई एवं त्वरित समस्या निस्तारण के निर्देशों के क्रम में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।जनता मिलन कार्यक्रम में 200 से अधिक आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें रोजगार, किसान सम्मान निधि, सड़क, विद्युत, पेयजल, भूमि संबंधी प्रकरण, आर्थिक सहायता, सुरक्षा दीवार, चैनलिंक फेंसिंग, सोलर स्ट्रीट लाइट तथा पूर्ति विभाग से संबंधित मामले प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, जिन प्रकरणों का मौके पर निस्तारण संभव नहीं है, उनमें निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जनता मिलन के दौरान 11 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनाए गए, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।जनसुनवाई के दौरान ग्राम लिस्ता के उमेद सिंह ने कान की मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम दयूरी के पान सिंह बोहरा ने अपने दिव्यांग बच्चे की स्कूल फीस माफ किए जाने का अनुरोध किया, जिस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।ग्राम पंचायत टुनकांडे के संजय पाण्डेय, किमतोली के मोहित चन्द्र पाण्डेय तथा मौराड़ी के चूड़ामणि जोशी ने जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए चैनलिंक फेंसिंग (घेरबाड़) की मांग रखी। जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।इसी प्रकार बाजरीकोट के नाथ सिंह भंडारी, मुड़ियानी-किस्कोट के बलदेव तथा बंदेलाढेक के सुन्दर सिंह ढेक ने सोलर लाइट लगाए जाने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। माथियाबांज तोक के ग्रामीणों द्वारा हैंडपंप की मांग पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, जल संस्थान को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।गुडमांगल, गुरेली, डूंगरालेटी, मडलक पाण्डेय एवं बगोटी के ग्रामीणों ने महिलाओं के अल्ट्रासाउंड के लिए उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में निर्धारित दिन एवं समय तय किए जाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।सामाजिक कार्यकर्ता दरबान सिंह रजवार द्वारा चम्पावत मोनाल फार्मर कंपनी लिमिटेड से संबंधित वित्तीय अनियमितता का प्रकरण उठाया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, परियोजना निदेशक अजय सिंह, उपजिलाधिकारी चंपावत बीसी पंत, एपीडी विमी जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चंपावत मोहन पलड़िया, अधिशासी अभियंता लोहाघाट हितेश कांडपाल, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र सामंत, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें